Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरनिःशुल्क सेवा कर मनाया वर्ल्ड फार्मासिस्ट-डे

निःशुल्क सेवा कर मनाया वर्ल्ड फार्मासिस्ट-डे

  • राधावल्लभ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के छात्रों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

जौनपुर धारा, खुटहन। राधा वल्लभ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस इमामपुर के फार्मेसी संकाय व शशि इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्ट्यिूकल्स साइंस एंड रिसर्च के छात्रों ने सोमवार को वर्ल्ड फार्मासिस्ट-डे मनाया। इस अवसर पर खुटहन बाजार, पट्टीनरेंद्रपुर, गभिरन और मल्हनी बाजार में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में फार्मेसी व एएनएम की छात्र-छात्राओं ने मरीजों का ब्लडप्रेशर, शुगर बीएमआई आदि का निःशुल्क परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया। इसके साथ ही मल्टीविटामिंस, आयरन, कैल्शियम आदि की गोलियां निःशुल्क दी गईं। संस्था की चैयरपर्सन शशि यादव व वाइस चेयरमैन अभिषेक कृष्णा ने कहा कि मरीजों का उपचार कर उन्हें स्वस्थ करने में डॉक्टरों के साथ-साथ फार्मासिस्ट का भी बड़ा योगदान होता है। फार्मासिस्ट न केवल दवाइयों के इस्तेमाल के बारे में सही सलाह देते हैं, बल्कि दवाइयां वितरित करने व टीकाकरण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। फार्मासिस्ट नई दवाओं का प्रशिक्षण, खोज व रिसर्च भी करते हैं, इसीलिए उन्हें दवा विशेषज्ञ भी माना जाता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह, विभागाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, धीरेन्द्र कुमार शुक्ला, विशाल कृष्ण, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।