Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरश्रद्धालुओं ने मनाया दीपदान उत्सव

श्रद्धालुओं ने मनाया दीपदान उत्सव

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के मोहल्ला गुड़ाहाई गणपति पंडाल में सोमवार को श्रद्धालुओं ने महाआरती के बाद दीपदान उत्सव मनाया। मुंगराबादशाहपुर नगर के मोहल्ला गुड़ाहाई श्रीविनायक गणपति पूजा समिति में चल रहे गणपति उत्सव में श्रद्धालुओं ने महाआरती बाद एक हज़ार एक दीपक प्रज्वलित कर दीपदान उत्सव मनाया। वहीं ज्योति गुप्ता, स्वेता गुप्ता, तेजस गुप्ता, खुशी गुप्ता, आर्यन गुप्ता, मानसी गुप्ता, कुमकुम गुप्ता, प्रिशा गुप्ता, गौरी गुप्ता व प्रानशी गुप्ता ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर लोगों का मन मोह लिया और उनकी कलाकारी को खूब सराहा गया। महाआरती पश्चात श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक लोक गीत गाते हुए विघ्नहर्ता की वंदना किया। देर रात तक दीपदान उत्सव के मनोहर दृश्य को कैमरे में कैद करते हुए और सेल्फी लेते हुए लोगों की भीड़ नजर आई। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से नगर गुंजायमान रहा। श्री विनायक गणपति पूजा समिति के सभी सदस्यों ने सक्रियता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।