Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदेश की प्रगति व गृहस्थी बनाने में नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान...

देश की प्रगति व गृहस्थी बनाने में नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान : बीपी सरोज

जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर के सिद्धेश्वर उपवन मीरपुर चौराहा में नारी शक्ति वन्दन सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद बीपी सरोज ने उपस्थित सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि चाहे देश की प्रगति हो या फिर घर की गृहस्थी, दोनो में ही नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश के प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण बिल पास करके इन्हें देश चलाने के लिए वास्तविक हक दे दिया है। अब सदन में महिलाओं की संख्या 82से बढ़कर 182हो जाएगी। सम्मेलन में शामिल नारी शक्ति का सांसद ने वन्दन नमन किया। विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में पूर्व विधायक जगदीश सोनकर, ब्लाक प्रमुख गोपेश यादव, डॉ.आर.बी.चौहान ने भी उपस्थित रहकर नारी शक्ति का वंदन और सम्मान किया। सांसद को जिला उपाध्यक्ष साधना सिंह ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर काशी क्षेत्र से मीना पटेल, जिला महामंत्री रिशू सिंह, रिद्धिमा, जिला उपाध्यक्ष साधना सिंह, जिलामंत्री रितु पटेल, शशि पाण्डेय, सीमा सिंह, निर्मला पांडेय, अर्चना पांडेय, वंदना पटेल, प्रीति प्रजापति समेत भाजपा की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।