Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरदीवार में दबाकर साड़ ने ले ली अधेड़ किसान की जान

दीवार में दबाकर साड़ ने ले ली अधेड़ किसान की जान

जौनपुर धारा, खुटहन। मैदासपट्टी गांव में भय और दहशत का सबब बना छुट्टा साड़ रविवार की सुबह खेत में काम करने जा रहे अधेड़ किसान पर हमला कर उसकी जान ले लिया। उसे सींग से उठाकर पटकने के बाद दीवाल से सटाकर काफी देर तक दबाए रखा। लाठी डंडा लेकर पहुंचे ग्रामीणों को देख साड़ उसे छोड़ खेत की तरफ भाग गया। आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद अस्पताल से शव को अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया गया। गांव निवासी 52 वर्षीय दयाराम यादव सुबह अपने खेत में काम करने जा रहे थे। घर से सौ मीटर आगे एक मकान की दीवार के पास पहुंचे थे कि सामने से भागते हुए आ रहा सांड़ अचानक उन पर हमला कर दिया। उन्हें सींग में फंसाकर पटकने के बाद दीवार से सटाकर दबा दिया। उनके नाक और मुंह से खून गिरने लगा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी डंडों से प्रहार कर सांड़ को भगाया। घायल को स्थानीय एक निजी चिकित्सक को दिखाया गया। जिनकि सलाह पर उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सांड़ पूरे गांव में महीनों से आतंक मचाए हुए है। वह कई लोगों को मारने के लिए दौड़ा चुका है। यह भी आरोप है कि इसकी शिकायत भी ब्लाक मुख्यालय पर की गई थी। लेकिन इसे पकड़ने का प्रयास नहीं किया गया।