Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदीपक गोस्वामी बने सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव

दीपक गोस्वामी बने सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के अन्तर्गत ग्राम सुजानगंज निवासी दीपक गोस्वामी को समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। जिससे उनके समाज के लोगों में और उनके शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल बन गया। इस अवसर पर दीपक गोस्वामी ने कहा कि सपा संरक्षक स्मृति शेष मुलायम सिंह की नीतियों व समाजवादी पार्टी को बढ़ाने का काम करेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य, अशोक यादव, राहुल त्रिपाठी, हर्ष रघुवंशी, आशीष यादव, राकेश कुमार पटेल, शिव प्रकाश गिरि ने उन्हें बधाई दी।