जौनपुर। अपर जिलाधिकारी राम अक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में दिव्यांग मतदाताओ हेतु गठित कमेटी की बैठक समपन्न हुई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विकलांग मतदाताओं को निर्वाचन में आवश्यक सुविधाएं प्रदान किए जाने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में है। उन्होंने निर्देश दिया कि 18वर्ष से ऊपर दिव्यांग लोगों को मतदाता बनाने के लिए अभियान चलाया जाय। इसके लिए फार्म-6 भरकर उसमे दिव्यांगता कालम को भी दर्शाते हुए फार्म बीएलओ के माध्यम से या आनलाइन वोटर हेल्पलाइन ऐप या वोटर पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर मतदाता बन सकते हैं। जिन दिव्यांगों का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत है लेकिन उसमे दिव्यांगता चिन्हित नहीं है, फार्म 8 भरकर वोटर लिस्ट में दिव्यांगता दर्शाया जाये। इसके लिए विशेष रूप से जिला दिव्यांग अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है कि जिस भी दिव्यांग का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं है उन्हें वोटर बनाने के लिए प्रेरित व जागरूक करते हुए उन्हें मतदाता बनवाने में सहयोग करे। उन्होंने समाज सेवी संस्थाओ से अपील किया कि वे लोग भी अपनी संस्था के माध्यम से दिव्यांग लोगों को मतदाता बनाने मे अपना पूरा सहयोग प्रदान करे। बैठक में जॉइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार सहित उप जिलाधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सीए राजेशराज गुप्ता, अध्यक्ष लायन्स क्लब मेन, प्रदीप सिंह, अतुल सिंह अध्यक्ष लायन्स क्लब क्षितिज, ज्योति श्रीवास्तव अध्यक्ष जेसीआई चेतना, रविकान्त जायसवाल पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब, प्रधानाचार्य रचना विशेष विद्यालय, प्रधानाचार्य समर्पण राजकीय विकलांग एवं बालिका शिक्षण समिति उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
सड़क किनारे झाड़ियों में मिला नवजात, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में झाड़ियों के बीच बोरे में मिले नवजात शिशु को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच जारी है।
दिव्यांग मतदाता के लिये गठित कमेटी की बैठक संपन्न

Previous article
Next article

