Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeव्यापारदिवाली से पहले तगड़ा झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा

दिवाली से पहले तगड़ा झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा

आज से नवंबर का महीना शुरू हो गया है और दिवाली से पहले पहली तारीख को करवाचौथ त्योहार पर LPG सिलेंडर पर महंगाई का बम फूटा है. दरअसल, पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से तगड़ा इजाफा किया है. 1 नवंबर 2023 से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 100 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है. हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, आज से 19 किलोग्राम वाला वाला कॉमर्शियल LPG Cylinder राजधानी दिल्ली में 1,833 रुपये से मिलेगा, जो कि पहले 1731 रुपये में मिल रहा था. अन्य महानगरों की बात करें तो मुंबई में इसकी कीमत बढ़कर 1785.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1684 रुपये का था. वहीं कोलकाता में 1839.50 रुपये की जगह अब 1943.00 रुपये का बिकेगा, तो वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 1999.50 रुपये हो गई है, जो अब तक 1898 रुपये थी. एक ओर जहां बीते महीने सरकार ने 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर पर राहत दी, तो वहीं पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में महीने भर में 300 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी कर महंगाई बम फोड़ा है. पहली अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 209 रुपये तक बढ़ाए गए थे और एक महीने बाद 1 नवंबर को इसमें और इजाफा किया गया है.