Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदिये गये निर्देशों का काराया जाय पालन : वीके सिंह

दिये गये निर्देशों का काराया जाय पालन : वीके सिंह

जौनपुर धारा,जौनपुर। निदेशक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग वीके.सिंह ने कलेक्ट्रेट में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के उत्पीडन संबंधी प्रकरणों के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। उन्होने जनपद में विभिन्न थानों में पंजीकृत और लम्बित अभियोगों की क्रमवार समीक्षा करते हुए उन मुकदमों की अद्यतन स्थिति और अनुसचित जाति के व्यक्तियों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता के सम्बन्ध में की जानकारी प्राप्त की। निदेशक ने निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के उत्पीड़न संबंधी प्रकरणों में संवेदनशीलतापूर्वक और निष्पक्ष होकर कार्य करते हुए प्रकरणों का निस्तारण किया जाए। उन्होने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया अनुसूचित जाति से सम्बन्धित मुकदमों में सावधानी पूर्वक परीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह ने निदेशक को आश्वस्त कराया कि उनके दिये गये निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इन्द नन्दन सिंह, उपजिलाधिकारीगण, क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे।