Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदलित महिला के साथ छेड़छाड़ और लूटपाट

दलित महिला के साथ छेड़छाड़ और लूटपाट

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिले के थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के ग्राम हमजापुर में एक दलित महिला के साथ छेड़छाड़ और लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की है। बताया गया कि गांव के उमेश यादव, राहुल यादव और फौजदार यादव ने 5-6अन्य लोगों के साथ पीड़िता के घर में जबरन प्रवेश किया। आरोपियों ने पहले महिला के घर के दरवाजे पर लगे आम के पेड़ की डालियां तोड़ीं। फिर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दरवाजा तोड़ दिया। आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और उसका सोने का लॉकेट छीन लिया। इस दौरान पीड़िता की जेठानी लक्ष्मी कन्नौजिया के आने पर उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया और उनका मंगलसूत्र छीन लिया।पीड़िता की आवाज सुनकर उसकी सास यशोधरा देवी, ससुर मोतीलाल और पति विनोद कुमार मदद के लिए आए। आरोपियों ने उन पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़िता की गोद में मौजूद एक माह का बच्चा भी घायल हुआ।  पीड़िता ने 112पर कॉल की। पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल जौनपुर पहुंचाया, जहां सिर्फ दवाएं दी गई, मेडिकल नहीं किया गया। थाना सरायख्वाजा में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपियों ने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है।