जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज टोलप्लाजा के पास एक 26 वर्षीय युवक को दबंगो ने पीटकर घायल कर दिया। युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। मुरारपुर गांव निवासी अनुराग चौहान पुत्र दिनेश चौहान अपनी बहन को उक्त टोलप्लाजा के पास रोडवेज बस पर बिठाकर घर लौट रहा था। लौटते समय राजभर बस्ती के कुछ युवकों ने लाठी डंडे से अनुराग चौहान के ऊपर हमला कर दिया। हमले में अनुराग को काफी चोटे आयीं। स्थानीय लोगों ने किसी प्रकार से उसको दबंगो के चंगुल से बचाया। अनुराग ने बताया कि तीन दिन पहले गांव में डॉ. चन्द्रशेखर के घर उनके लड़की की शादी थी। वहां पर नाचने गाने को लेकर विकास राजभर की गांव के कुछ युवकों ने पिटाई कर दी थी। उस घटना को लेकर उक्त आधा दर्जन से अधिक युवकों ने मुझे मारा पीटा। अनुराग ने विकास राजभर, विरेन्द्र राजभर, मनोज राजभर सहित अन्य आधा दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दिया है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
दबंगो ने मार पीटकर युवक को किया घायल
Previous article
Next article

