Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरदबंगों ने युवक को पीटकर किया लहूलुहान

दबंगों ने युवक को पीटकर किया लहूलुहान

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सिधाई गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने किशोर को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके मौजूद लोगों की सूचना पर परिजनों ने घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। क्षेत्र के सिधाई गांव निवासी 15 वर्षीय आदित्य पुत्र राम आसरे को सोमवार की रात पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ दबंगों ने लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।