Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सपा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित की गोष्ठी

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने गांधी और शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
Homeदेशदक्षिण 24 परगना के एक छात्रावास में बिजली का तार टूटने से...

दक्षिण 24 परगना के एक छात्रावास में बिजली का तार टूटने से 10 छात्रों की मौत

 पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक हॉस्टल के 10 छात्र बिजली के करंट की चपेट में आने से घायल हो गए हैं. 5 छात्रों की हालात ज्यादा ही गंभीर बताई जा रही है. उन्हें काकद्वीप सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक हॉस्टल के अंदर बिजली का एक तार टूटा पड़ा था जिस पर हॉस्टल प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया. तार में करंट आ रहा था और उसी की चपेट में सभी छात्र आ गए. करंट की चपेट में आने से 5 छात्रों की हालात ज्यादा ही गंभीर बताई जा रही है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

देवरिया में करंट लगने से छात्र की मौत

इससे पहले यूपी के देवरिया से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां करंट की चपेट में आने से 10वीं के एक छात्र की मौत हो गई थी. मृतक का पिता यूपी पुलिस में दरोगा है और बाराबंकी का रहने वाला है. ये घटना सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के चांदपलिया गांव में हुई थी. मृतक अमित कोचिंग पढ़कर वापस आ रहा था तभी रास्ते में हाइटेंशन लाइन के टूटे हुए तार की चपेट में आ गया. तार में करंट आ रहा था. विजली विभाग की लापरवाही से उसकी जान चली गई.

सतना में जिला अस्पताल में उतरा करंट

मध्य प्रदेश के सतना में जिला अस्पताल में ही करंट उतर आया था. अस्पताल के सर्जिकल वार्ड भर्ती मरीजों को करंट के झटके लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया. आननफानन में इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर विद्युत सप्लाई बंद कराई गई तब मरीजों सहित उनके परिजनों ने राहत की सांस ली.