Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरथाना निरीक्षण के दौरान डीएम ने किया क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क...

थाना निरीक्षण के दौरान डीएम ने किया क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम का अवलोकन

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के द्वारा थाना महाराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम का अवलोकन किया। कक्ष में कंप्यूटर सिस्टम के रखरखाव और साफ सफाई पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री द्वारा सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों की कार्य पद्धति, कार्य कुशलता और स्वच्छता के प्रति जो संदेश दिया गया है, वह यहां देखने को मिला है। सुव्यवस्थित तरीके से कम्प्यूटर सिस्टम सहित अन्य उपकरण रखे गए हैं। उन्होंने इसकी सराहना करते हुए थाना प्रभारी व दीवान को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि थाना परिसर में इतने कम संसाधन में भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो निश्चय ही एक नजीर है। उन्होंने थाना परिसर में अन्य कक्ष, अभिलेखों के रखरखाव, आर.ओ. प्लांट की क्रियाशीलता का परीक्षण, मिशन शक्ति केंद्र आदि का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने क्राइम रजिस्टर के ऑनलाइन तथा मैन्युअल संचालन के संदर्भ में भी जानकारी लिया। इसके साथ ही थाना परिसर स्थित मंदिर में दर्शन पूजन भी किया गया। इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।