Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरथानाध्यक्ष पर गालीगलौज और साजिश रचने का आरोप

थानाध्यक्ष पर गालीगलौज और साजिश रचने का आरोप

केराकत। जलालपुर थाना क्षेत्र के निवासी पत्रकार प्रेस क्लब के जिला संयोजक विवेक सिंह ने थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। विवेक सिंह ने क्षेत्राधिकारी केराकत के कार्यालय में लिखित बयान प्रेषित एक पत्र में बताया है कि उन्होंने क्षेत्र में गांजे की अवैध बिक्री और थाने पर पीड़ितों की उपेक्षा से जुड़ी खबर प्रकाशित की थी, जिससे नाराज़ होकर थानाध्यक्ष ने उन्हें अशोभनीय गालियाँ दीं और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पत्रकार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने दिनांक 3 जून 2025 को पुलिस अधीक्षक समेत अन्य उच्चाधिकारियों को इस संबंध में पत्र सौंपा था, लेकिन उसके बाद से उन्हें और अधिक मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है। विवेक सिंह का कहना है कि थानाध्यक्ष ने एक साजिश के तहत उनके पट्टीदार अमरजीत सिंह और अपने मित्र वाराणसी निवासी नितिन राय को अपने पक्ष में मिलाकर गलत बयानों के सहारे सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कोशिश की। साथ ही, एक अन्य मित्र के माध्यम से उन्हें फोन कराकर  उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने जा रहीं की बात कहकर धमकी दिलवाकर मानसिक उत्पीड़न किया गया। पत्रकार ने यह भी आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह लगातार उच्चाधिकारियों को मेरे विरुद्ध न्यायालय से बेदखली का आदेश होने की झूठी बात व अन्य भ्रामक जानकारी देकर मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। विवेक सिंह ने इस संबंध में ऑडियो व वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात कही है, जिसे वह मांग पर प्रस्तुत कर सकते हैं। पत्रकार ने मांग की है कि खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार को धमकी देने, अपमानजनक व्यवहार करने और उच्चाधिकारियों को गुमराह करने जैसे कृत्यों के लिए थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पत्रक देने वालों में पंकज भूषण मिश्रा, गुलज़ार अली, विनोद विश्वकर्मा, लालबहादुर पाल, अरविंद यादव, प्रवीण कुमार के साथ विनोद कुमार मौजूद रहे।