Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरतेरही मृत्यु भोज का लोगों ने किया बहिष्कार : रामआसरे यादव

तेरही मृत्यु भोज का लोगों ने किया बहिष्कार : रामआसरे यादव

  • सिद्दीकपुर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह

जौनपुर धारा, जौनपुर। मृत्यु भोज समाज में फैली हुई कुरीति समाज के लिए अभिशाप है, इसका बहिष्कार होना चाहिए। करंजाकला ब्लाक के सिद्दीकपुर के ग्राम प्रधान रामआसरे यादव ने अपनी सौ वर्षीय मां मनरा देवी की मृत्यु के बाद श्रद्धांजलि समारोह में किया गया। रामआसरे यादव ने मृत्यु भोज फिजूल खर्ची का जरिया है। इससें लोगों को बचना चाहिए। बचे पैसे से समाज में लोगों की मदद करें, आनंद यादव ने कहा कि रूढ़ीवादी को समूल नष्ट करने के लिए समाज संगठन को संकल्प लेना जरूरी है।मृत्यु भोज उन्मूलन एवं समाज हित है। अजीत यादव ने कहा कि पहले गंगा के पवित्र जल को घर में पवित्र किया जाता है। अगले दिन त्रयोदशी पर 13ब्राह्मणों पूज्यजनों रिश्तेदारों और समाज के लोगों को सामूहिक रूप से भोजन कराना गलत है,और उन्होंने बताया कि इतना खर्चीला हो गया कि कई दुखी गरीब परिवारों को इसके कारण कमर टूट जाती है। वह कर्ज के तले दब जाते हैं, जय प्रकाश यादव ने बताया कि गीता में श्रीकृष्ण भगवान ने कहा है, आत्मा अजर अमर है। आत्मा का नाश नहीं हो सकता। केवल युगो-युगो तक शरीर बदलती है। दिवाकर ने कहा मृत्यु भोज नहीं खाना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में दुर्गा यादव, यशवंत यादव, अजीत यादव आदि लोगों मौजूद रहे। इस दौरान लोगों को मृतक भोज न करने की शपथ भी दिलाई गई। करंजाकला ब्लाक ग्राम प्रधान रामआसरे यादव ने बताया कि यह प्रेरणा समाज में सुधार का पहल होता है।