Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअंतर्राष्ट्रीयतेजी के साथ बढ़ती जा रही है संक्रमण की रफ्तार

तेजी के साथ बढ़ती जा रही है संक्रमण की रफ्तार

चीन में एक बार फिर कोरोना का प्रभाव देखने को मिलने लगा है. यहां, संक्रमण की रफ्तार तेजी के साथ बढ़ती जा रही है. हालात ये गए हैं कि चीन के शवदाह कोरोना के कारण होने वाली मौतों की वजह से  24 घंटे काम कर रहे हैं. यहां भी, कोविड के नए सब-वैरिएंट जेएन.1 का प्रकोप देखने को मिल रहा है. भारत में भी जेएन.1 के बढ़ते मामले चिंता का कारण बने हुए हैं. 

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, कोविड के इस वैरिएंट के फैलने से चीन में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. श्मशानों पर एक बार फिर भीड़ देखने को मिलने लगी है. बता दें कि नए सब-वैरिएंट जेएन.1 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ की श्रेणी में रखा है. डब्लूएचओ ने कहा है कि हाल के दिनों में  जेएन.1 के मामले कई देशों में रिपोर्ट किए गए हैं. यह दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है. चीन के हेनान प्रांत के स्थानीय लोगों के हवाले से डेली स्टार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कोविड के कारण स्थिति ख़राब होती जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी श्मशानों में इतने अधिक मृतक लाए गए हैं कि भीड़ बढ़ गई है और श्मशानों में 24 घंटे शव जलाए जा रहे हैं. इतना ही नहीं, जलने की प्रतीक्षा कर रही लाशों को फ्रीजर में रखा जा रहा है. ऐसे में दाह-संस्कार के लिए लोगों को घंटों इन्तजार करना पड़ रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में देश में 118,977 सकारात्मक मामले हैं, जिनमें से 7,557 गंभीर या गंभीर स्थिति में हैं. हालांकि, देश में मृत्यु के कोई सटीक आंकड़े नहीं मिले हैं. भारत में कोरोना की स्थिति पर बात करते हुए नेशनल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के कोविड टास्कफोर्स के सह-अध्यक्ष राजीव जयदेवन ने कहा, “जैसा कि अपेक्षित था, कुछ मौतों की सूचना मिली है, लेकिन अधिकांश मामलों में अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है.