जौनपुर। तेजीबाजार थाने में तैनात उपनिरीक्षक(एसआई) सुरेश सिंह शनिवार सुबह अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लगभग 55वर्षीय सुरेश सिंह पुत्र छबीला सिंह, बलिया जिले के रसड़ा थाना अंतर्गत अमहर पट्टी दक्षिण टोला के निवासी थे। वह 1 सितंबर 2024 से तेजीबाजार थाने में तैनात थे। पारिवारिक जानकारी के अनुसार, मृतक सुरेश सिंह की बेटी की सगाई अगले 3 दिसंबर को होने वाली थी। इस घटना से पुलिस महकमे और क्षेत्र में दुख का माहौल है। तेजीबाजार पुलिस के अनुसार, एसआई सुरेश सिंह ने 19/20 तारीख की रात में ड्यूटी की थी। इसके बाद वह आराम करने अपने कमरे में चले गए। 21 तारीख की शाम को वह पुन: बाहर निकले और रात में खाना खाने के बाद जौनपुर रोड स्थित सुभाष चौक पर अपने कमरे में सोने चले गए। शनिवार सुबह जब एसआई सुरेश सिंह के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो सहयोगी पुलिसकर्मियों ने तेजीबाजार थाने को इसकी सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखने पर उन्हें सुरेश सिंह मृत अवस्था में दिखाई दिए, जिसके बाद दरवाजा खोला गया। तेजीबाजार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतक एसआई सुरेश सिंह का पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
तेजीबाजार थाने में एसआई की संदिग्ध में मौत


