Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजन'तेजस' न देखने वालों कंगना का बेतुका बयान

‘तेजस’ न देखने वालों कंगना का बेतुका बयान

तेजस ने पांचवें दिन सिर्फ 35 लाख कमाए हैं।कंगना रनौत की फिल्म जनता देखने जा नहीं रही है। हाल ही में उनका एक बयान आया है। इसमें उन्होंने कहा है कि दुश्मन और एंटी नेशनल तत्व इस फिल्म के पीछे पड़े हुए हैं। इस बेतुकी बात पर जनता उन्हें खूब सुना रही है। कंगना रनौत की तेजस को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके है। पांचवें दिन फिल्म ने 35 लाख के आसपास कमाए हैं। फिल्म का कलेक्शन हर नए दिन नया लो छू रहा है। सोमवार यानी चौथे दिन कलेक्शन 40 लाख था और पांचवें दिन उससे भी कम रहा। पांच दिनों में फिल्म ने सिर्फ 4.50 करोड़ कमाए हैं। दूसरी ओर इसके साथ रिलीज हुई 12वीं फेल बढ़िया पैसे कमा रही है। कंगना की फिल्म को जनता देखने जा नहीं रही है। हाल ही में उनका एक बयान आया है। इसमें उन्होंने कहा है कि दुश्मन लोग और एंटी नेशनल तत्व इस फिल्म के पीछे पड़े हुए हैं। इस बेतुकी बात पर जनता उन्हें खूब सुना रही है। दरअसल ‘तेजस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग लखनऊ में रखी गई थी। इसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद कंगना ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैंने तो देखा कि मुख्यमंत्री योगी की आंखों में आंसू आ गए थे, वो इतने भावुक हो गए फ़िल्म देखकर। इस फ़िल्म के जितने भी दुश्मन और एंटी नेशनलिस्ट तत्व पीछे पड़े हुए हैं, तो उन्होंने ये आश्वासन दिया है कि वो हमें सपोर्ट करेंगे और जो नेशनिस्ट हैं, राष्ट्रवादी लोग हैं, उन्हें प्रोत्साहित करेंगे और इस फ़िल्म से जुड़ेंगे। हमें बहुत अच्छा लगा। लेकिन उनके लोगों को आपत्ति है दुश्मन और एंटी नेशनल वाली बात से। सोशल मीडिया की जनता उन पर टूट पड़ी है। कुछ लोग सीरियस हैं। कंगना ने पहले ये क्लेम किया कि तेजस के टिकट इसलिए नहीं बिक रहे हैं क्योंकि कोविड के बाद थिएटर में फुटफॉल कम हो गया है। अब वो कह रही हैं कि एंटी नेशनल लोग उनकी फिल्म के पीछे पड़े हैं। इन सबसे अलग फ़ैक्ट ये है कि कई जगहों पर तेजस के शो ज़ीरो टिकट बिकने की वजह से कैंसल हो रहे हैं।