Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतीन वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत दो गांव में न्यायालयों में वांछित चल रहे पिता व पुत्र समेत तीन की संख्या में वारंटियों को पुलिस ने दबिश दे दबोच लिया। फिलहाल सभी का चालान भेजा गया है। क्षेत्र के बड़ागांव निवासी नबाब पुत्र मतीर व सोनू पुत्र नबाब मारपीट समेत कई संगीन धाराओं में न्यायालय में चल रहे मुकदमे में वांछित होने के चलते एसआई प्रभूनाथ यादव ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपितों को घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया। वहीं एसआई विजय सिंह गौड़ ने क्षेत्र के अरंद गांव निवासी सुहैल पुत्र वहाब गोतस्कर जो न्यायालय के मुकदमे में वांछित चल रहा था उसे गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।