Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाईपास पर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो की मौत

बाईपास पर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो की मौत

  • रिश्तेदारी से वापस लौटते समय हुआ हादसा, हेलमेट न लगाना बना मौत की वजह

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। जौनपुर-आजमगढ़ बाईपास पर सोमवार को दोपहर लगभग 3:30 बजे हुए एक हादसे में तेज रफ्तार बाइक सवार बाइक पर नियंत्रण न रख पाने की वजह से डिवाइडर से टकरा गए। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल उपचार हेतु भेजवाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के देवलपुर गांव निवासी सोनू 22 पुत्र रामू अपने मित्र आशीष 25 पुत्र जटाशंकर निवासी राघव राम पट्टी रामपुर जौनपुर के साथ उसके घर  बाइक से वापस बाईपास के रास्ते जा रहे थे। बाईपास पर लीलहा गांव के पास हईवे पर तीखा मोड़ होने की वजह से तेज रफ्तार बाइक नियंत्रण से बाहर होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना के फलस्वरूप सोनू और आशीष बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सूचना देकर एंबुलेंस बुलवाकर दोनो को जिला अस्पताल भेजवाया जहां चिकित्सकों ने दोनो को देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना में मौत की वजह हेलमेट न लगाना भी रहा जिसकी वजह से दोनों के सर में गंभीर चोट आई। थाने के एसआई रमाशंकर पांडे ने बताया कि स्वजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई गई है तथा पोस्टमार्टम के हेतु शवों को भेजवाया गया।