― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंत निरंकारी मिशन का योग शिविर आज

संत निरंकारी मिशन का योग शिविर आज

जौनपुर धारा, जौनपुर। संत निरंकारी मिशन द्वारा 21 जूनको अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मिशन की विभिन्न शाखाओं में योग दिवस वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत वन वर्ल्ड, वन हेल्थ विषय अनुसार प्रात: 6 बजे से स्थानीय योग प्रशिक्षकों के निर्देशन द्वारा खुले स्थानों एवं पार्को में आयोजित किया जायेगा। इसी क्रम में जनपद के मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन व पट्टीनरेंद्रपुर भवन के प्रांगण में योग शिविर आयोजित किया गया। यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जसवाल ने देते हुए आगे बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के निर्देशन में जहां आध्यात्मिक जागरूकता को अधिक महत्व दिया जा रहा है वहीं समाज कल्याण के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक मागदर्शन देने हेतु अनेक परियोजनाओं को क्रियान्वित रूप से संचालित किया जा रहा है। मिशन इन गतिविधियों के लिए सदैव सराहा एवं प्रशंसा का पात्र भी रहा है। योग दिवस कार्यक्रम का विशाल रूप में आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष के 400 से अधिक स्थानों पर, संत निरंकारी मण्डल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा के निर्देशन में उत्साहपूर्वक किया जायेगा।

Share Now...