जौनपुर। 17 से 19अगस्त तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चौथा राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ, जिसमें जौनपुर के चार खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन खिलाड़ियों में कुलदीप कुमार, इशान देव, उदय पांडे और क्रिस गुप्ता शामिल थे। कुलदीप कुमार ने पुम्से टीम इवेंट में रजत पदक जीता और उनका चयन ओडिशा में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए हो गया है, जो 29 अगस्त से 2 सितंबर तक कटक (उड़ीसा) में होंगे। कुलदीप कुमार विगत पाँच वर्षों से कोबरा वॉरियर्स मार्शल आर्ट अकैडमी में कोच अमन दबगरवाल से प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह एक होनहार खिलाड़ी हैं और पहले भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपना दमखम दिखा चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कोच अमन दबगरवाल ने उन्हें बहुत सराहना दी और उनके राष्ट्रीय खेलों में अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
तीन मेधावी खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

Previous article
Next article

