जौनपुर धारा, जौनपुर। धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र की तीन विद्यालयों के अध्यापिकाओं को महिला दिवस पर जिला मुख्यालय पर जॉइंट मजिस्ट्रेट द्वारा सम्मानित किया गया। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जॉइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर द्वारा धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय पंचहटिया की प्रधानाध्यापिका अर्चना रानी, प्राथमिक विद्यालय सम्मोपुर कला की पूनम यादव एवं प्राथमिक विद्यालय बंजारेपुर की नफीस बानो को विद्यालय में छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा ग्रहण कराने एवं खेलकूद प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करवाने के लिए प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर राजेश कुमार वैश्य ने बताया कि यह तीनों महिला शिक्षक अपने विद्यालय में बेहतर कार्य कर रही है। जिसके लिए इन्हें सम्मानित किया गया है।
― Advertisement ―
ध्वनि प्रदूषण: विकास की शोर में दम तोड़ती शांति और सेहत
ध्वनि प्रदूषण आज एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बन चुका है। जौनपुर जैसे शहरों में ट्रैफिक, लाउडस्पीकर और अनियंत्रित शोर लोगों की मानसिक शांति और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं।
तीन अध्यापिकाओं को महिला दिवस पर किया गया सम्मानित

Previous article
Next article


