Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरतिलकधारी महाविद्यालय में ईट राइट मेले का हुआ समापन

तिलकधारी महाविद्यालय में ईट राइट मेले का हुआ समापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशों एवं आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उप्र, लखनऊ के अनुपालन के क्रम में 2 दिवसीय ईट राईट मेला का आयोजन तिलकधारी महाविद्यालय में किया गया। 22 मार्च को प्रात: 11 बजे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु द्वारा ईट राइट मेला का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। राज्यमंत्री के स्वागत, उद्बोधन इत्यादि कार्यक्रम के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा ईट राईट जागरूकता सम्बन्धित विभिन्न सास्ंकृति कार्यक्रम, नाट्य मंचन इत्यादि का प्रदर्शन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों के लभगभ 135 विद्यार्थियों द्वारा ईट राईट जागरूकता के सम्बन्ध में निबन्ध प्रतियोगिता तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। उपरोक्त के क्रम में 23 मार्च को प्रात: 7 बजे योगा कार्यक्रम के साथ मेला की शुरूआत करते हुए ईट राइट के सम्बन्ध में जागरूकता हेतु प्रभातफेरी किया गया। मिलेट रेसीपी तथा हेल्दी फूड थाली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सायं उपरोक्त कार्यक्रम में सम्मिलित विजेता प्रतिभागियों को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा द्वारा पुरस्कार/प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सांस्कृति कार्यक्रम के साथ ईट राइट मेला का समापन किया गया।