Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरतहसील प्रशासन ने चलाया गया वृहद पौधरोपण कार्यक्रम

तहसील प्रशासन ने चलाया गया वृहद पौधरोपण कार्यक्रम

  • क्षेत्र में लगभग तीस हजार पौधे लगाये गये
  • एसडीएम के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम

जौनपुर धारा, शाहगंज। पौधरोपण के महाअभियान में आहूति देने हेतु उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन प्राणप्रण से जुटा रहा। तहसील क्षेत्र में लगभग तीस हजार पौधरोपण कराया गया। जहां-जहां पौधरोपण हुआ एसडीएम ने सुरक्षा की शपथ भी दिलायी। सेन्ट थामस इंटर कालेज, मल्लुकपुर, बद्दोपुर गांव समेत तहसील परिसर समेत दर्जनों विद्यालय में पौधरोपण कराया गया। सेन्ट थामस इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की आधारशिला है। बगैर वृक्षों के आक्सीजन नहीं बगैर आक्सीजन जीवन नहीं। लिहाजा हर खेत में मेड़ व हर मेड़ पर पेड़ आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरणीय संतुलन हेतु एक से कम एक पौधा लगायें। साथ ही साथ उसे खाद पानी के साथ सुरक्षित रखें। पौधा लगाना ही बड़ी बात नहीं है सबसे जरूरी उसको सुरक्षित रखना है। लिहाजा सभी शपथ ले कि पौधरोपण के साथ सुरक्षा भी प्राथमिकता होगी। इस दौरान विद्यालय प्रधानाध्यापक एंटोनी सामी अनिल सिंह, पवन गुप्ता आदि अध्यापक मौजूद रहे।