― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतमंचा व कारतूस संग एक गौ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

तमंचा व कारतूस संग एक गौ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत राजापुर नहर पुलिया पर  चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया। पकड़ा गया युवक गौ-तस्कर बताया जाता है। क्षेत्र के राजापुर नहर पुलिया के समीप गुरुवार की दोपहर कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय उप-निरीक्षक विपिन सिंह ने हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे हमराहियों ने दौड़ कर पकड़ा तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अदद तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान युवक अपना नाम शाह आलम पुत्र गयासुद्दीन निवासी कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर उसरहटा का रहने वाला बताया। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया। पकड़े गए युवक पर पूर्व में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

Share Now...