Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरतमंचा व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

तमंचा व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जौनपुर धारा, बदलापुर। घनश्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के मदापुर तिराहे के पास से शुक्रवार को पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को एक तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि बटाऊबीर चौराहे पर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि मदापुर तिराहे पर देवरामपुर गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर नागेंद्र यादव उर्फ कल्लू खड़ा है जो किसी के आने का इंतजार कर रहा है। चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस ने एक अदद तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद कर चालान न्यायालय भेज दिया।

  • वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, चंदवक। स्थानीय पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त व एक वारंटी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बलरामपुर मोड़ से वांछित अभियुक्त चांदेपुर निवासी शशि कपूर पुत्र वंशराज व वारंटी ककरापार निवासी श्रवण उर्फ ईश्वरचंद पुत्र राम अनूप को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

  • अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा जुमा की नमाज

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय नगर एवं ग्रामीण इलाकों में अलविदा की नमाज पूरी अकीदत के साथ पढ़ी गई। इस दौरान पुलिस ब्यवस्था व साफ सफाई पर विशेष जोर दिया गया। नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी द्वारा रमजान माह के अंतिम जुमा के मौके पर नगर क्षेत्र के सभी मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई कराई गई और चूने का छिड़काव भी कराया गया। सुबह से ही नगर पालिका की टीम सक्रिय रही और नगर के आधा दर्जन से अधिक मस्जिदों के बाहर साफ सफाई कराई गई। ईद त्योहार के दृष्टिगत सभी मस्जिदों के पास नगर पालिका द्वारा पानी का टैंकर भी लगवाया गया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी दलबल के साथ नगर क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। सुरक्षा के लिहाज से मस्जिदों के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही।

  • अकीदत से पढ़ी गयी अलविदा जुमे की नमाज

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत कस्बा मुफ्तीगंज की जामा मस्जिद एवं नूरी मस्जिद में भारी सख्या में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। इसमें लोगों ने वतन में अमन शांति के लिए दुआएं मांगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा व चौकी प्रभारी चंदन राय अपने दल बल के साथ चक्रमण करते देखे गए। गजना व इटैली मस्जिद पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर देवानन्द रजक अपने दल बल के साथ मौजूद रहे।

  • अलविदा जुम्मा के दिन मांगी दुआएं

जौनपुर धारा, जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कस्बा जफराबाद में तीन जगह अलविदा जुमे की नमाज संपन्न हुई जिसमें लोगों ने वतन में अमन शान्ति के लिए दुआएं मांगी तथा मोहल्ला नासही में स्थित शिया जामा मस्जिद में मौलाना मरजान हाशमी ने अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई और  नमाज के बाद एक मजलिस ए अजा  हुई  जिसकी खिताबत मौलाना कैसर अब्बास साहब ने किया और मजलिस के बाद लोगों ने देश में अमन-चैन सुख शांति के लिए दुआएं मांगी। इस अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा जिसमें चौकी प्रभारी कस्बा जफराबाद आशीष पाण्डेय, हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार सैनी, विपुल सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

  • अलविदा जुमा पर चाक-चौबन्द रही सफाई व्यवस्था

जौनपुर धारा, खेतासराय। नगर पंचायत खेतासराय में अलविदा जुमा के मद्देनजर नगर प्रशासन द्वारा आधशासी अधिकारी डा. रवीन्द्र प्रताप सिंह के दिशा निर्देशन में साफ-सफाई करायी गयी। इस मौके पर बड़ी मावि गोविंद जोगियाना मस्जिद, राम वाली मस्जिद, चौहट्टा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई एवं चुना छिड़काव कराया गया, साथ ही अधिशासी अधिकारी द्वारा सफाई व्यवस्था का विशेषण भी किया।