जौनपुर धारा,जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राज्यमार्ग नौपेड़वा राजा होटल के समीप चौराहे पर सोमवार की सुबह वाराणसी की तरफ तेजगति से जा रही ढाला चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति व बेटी गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से सभी घायलों को मुख्यालय स्थित अस्पताल ले जा जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस भेज दिया, तथा चालक सहित वाहन को कब्जे में ले लिया। सिकरारा थाना क्षेत्र के मधईपुर सिकरा गांव निवासी अखिलेश बिंद अपनी 35वर्षीय पत्नी सुनीता देवी व पुत्री अंशिका के साथ एक बाइक पर सवार होकर जौनपुर जाने के लिए निकले थे। राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर पहुँच अखिलेश सड़क पार करने के लिए बाइक से खड़े थे। उसी दौरान लखनऊ की तरफ से तेजगति से आ रही टेम्पो ढाला ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार तीनो लोग गम्भीररूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार हेतु जौनपुर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान महिला सुनीता की मौत हो गई। जबकि अखिलेश व अंशिका का गम्भीर स्थिति में इलाज चल रहा है। मृतक के भाई संतोष बिंद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
― Advertisement ―
ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार
जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
ढाला चालक ने मारी टक्कर, बाइक पर सवार दंपत्ति व बेटी घायल, इलाज के दौरान पत्नी की मौत

Previous article

