― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडॉ. प्रमोद कुमार बने पीयू कार्य परिषद के सदस्य

डॉ. प्रमोद कुमार बने पीयू कार्य परिषद के सदस्य

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति वंदना सिंह ने डॉ.प्रमोद कुमार को कार्य परिषद का सदस्य नामित किया है। इनका कार्यकाल मार्च 2026तक है। वर्तमान में डॉ.प्रमोद कुमार, पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित रज्जू भैया संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। डॉ.प्रमोद कुमार विश्वविद्यालय के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे है। डॉ.प्रमोद कुमार उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा वित्त पोषित दो शोध परियोजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। विदित हो कि डॉ.कुमार का 15वर्षों से अधिक का शोध और शिक्षण कार्य का अनुभव है।

Share Now...