Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरडॉ.नीरज अवस्थी बने भू एवं ग्रहीय के प्रभारी विभागाध्यक्ष

डॉ.नीरज अवस्थी बने भू एवं ग्रहीय के प्रभारी विभागाध्यक्ष

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के भू एवं ग्रहीय विभाग के डॉ.नीरज अवस्थी को विभाग का प्रभारी विभागाध्यक्ष नामित किया गया है। इस पद पर इसके पहले डॉ.श्याम कन्हैया थे। इस अवसर पर डॉ.अवस्थी ने कहा कि वह विभाग के सभी शिक्षकों के सहयोग से विभाग में बेहतर शिक्षा एवंं शोध का माहौल बनाने का प्रयास करेंगे और विभाग को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे। डॉ.अवस्थी इसके पूर्व में भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी), अहमदाबाद एवं भारतीय प्रद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.), कानपुर में पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च वर्क कर चुके है। डॉ.अवस्थी विभाग के वरिष्ठ शिक्षक है। जिन्होंने विभिन्न भू-रसायनों एवं समस्थानिकों का प्रयोग करते हुए भारत के भूविज्ञान से संबंधित कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शोध पत्र प्रकाशित किये है। शनिवार को डॉ.अवस्थी को रज्जू भैया संस्थान के निदेशक एवं भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार यादव ने कार्यभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर प्रो.देवराज सिंह, डॉ.गिरिधर मिश्र, डॉ.पुनीत धवन, डॉ.आलोक वर्मा, संदीप वर्मा, डॉ.प्रमोद कुमार, डॉ.अजीत सिंह, डॉ.नितेश जयसवाल, डॉ.मिथिलेश यादव, डॉ.दिनेश कुमार वर्मा, डॉ.श्याम कन्हैया, डॉ.श्रवण कुमार, शशिकांत यादव, सौरभ कुमार सिंह, प्रो.मिथिलेश सिंह, डॉ.आशीष वर्मा, डॉ.सुजीत कुमार चौरसिया सहित रज्जू भैया संस्थान व विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकों ने बधाई दी।