Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रोडवेज परिसर छोड़ जेसीज चौराहे पर सवारी भर रहीं बसें, रोज जाम में फंस रहा शहर

जौनपुर शहर में रोडवेज परिसर के बजाय जेसीज चौराहे के आसपास सड़क पर बसें खड़ी कर सवारी भरने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है और रोज जाम की स्थिति बनती है। यातायात पुलिस के अनुसार बसों को निर्धारित परिसर में खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।

E-Paper 28-09-2026

Homeअपना जौनपुरडॉ.अख्तर हसन रिजवी शिया डिग्री कॉलेज

डॉ.अख्तर हसन रिजवी शिया डिग्री कॉलेज

जौनपुर धारा,जौनपुर। डी.एल.एड.प्रशिक्षुओ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान शिया डिग्री कॉलेज में डी.एल.एड.के प्रशिक्षुओ ने विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान डायट के प्रवक्ता अमित कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार के साथ कॉलेज के शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षुओ को लोकतंत्र के महत्व एवं मतदाता हेल्पलाइन एप्स की जानकारी देते हुए उन्हें अपने निर्भय होकर मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बड़ी तादात में प्रशिक्षुओ द्वारा मेहंदी, पेंटिंग, पोस्टर, स्लोगन ‘जब रहेगा वोट तंत्र, बचेगा लोकतंत्र, पहले मतदान फिर जलपान इत्यादि के द्वारा लोगों को जागरूक किया। इस दौरान शिक्षक डॉ.अवधेश कुमार ने कार्यक्रम के संचालन के साथ सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम के दौरान डॉ.सादिक रिजवी, डॉ.रजिया बानो, डॉ.विजय कुमार, डॉ.संजय सिंह, डॉ.विवेक ओझा, डॉ.विकास चंद्र दुबे, डॉ.तस्नीम फात्मा, पूनम, नर्गिश, विशाखा, चांदनी, फैजान इत्यादि उपस्थित रहे।