Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडीजे की दुकान में चोरी, लाखों के सामान पर चोरों ने किया...

डीजे की दुकान में चोरी, लाखों के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के बजरंगनगर चौकी अंतर्गत बीती रात चोरों ने एक डीजे की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, पनिहर गांव निवासी मनीष कुमार (पुत्र कंचन राम) कनौरा पेट्रोल पंप के सामने  ‘महादेव म्यूजिकल डीजेÓ के नाम से दुकान चलाते हैं। वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसकर डीजे से जुड़े महंगे उपकरण, साउंड सिस्टम और अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जब मनीष कुमार दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर का सामान गायब देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए अपने साथ ले गई। इस चोरी की घटना से आसपास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।