Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरडीएम ने हासिल की दवाओं के उपलब्धता की जानकारी

डीएम ने हासिल की दवाओं के उपलब्धता की जानकारी

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी सिकरारा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें सभी आवश्यक दवाई उपलब्ध पायी गयी और मरीजों को दवा दी भी जा रही है। जिलाधिकारी के द्वारा डॉ.आकांक्षा सिंह से पूछा गया कि अभी तक कितने मरीज उनके द्वारा देखे गए जिस पर दन्त चिकित्सक के द्वारा अवगत कराया गया कि आज उनके द्वारा कुल 20मरीज देखे गए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पीएचसी पर टीकाकरण का कार्य चल रहा था, जिस पर उन्होंने टीका लगवाने आए लोगों से संवाद स्थापित करते हुए पूछा कि टीका लगवाने के नाम पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क तो नहीं लिया जा रहा है। जिस पर लोगों के द्वारा अवगत कराया गया की नि:शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी के द्वारा टीका से संबंधित रिकॉर्ड भी देखा गया। उन्होने एमसीटीएस विनय से जन्म प्रमाण पत्र निर्गत होने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि समय से पीएचसी पर उपस्थित होकर मरीजों का संवेदनशीलता के साथ इलाज करें। इस अवसर पर दंत चिकित्सक डॉ.आकांक्षा सिंह, डॉ.अजय मौर्या, फार्मासिस्ट साहब लाल प्रजापति, स्टाफ नर्स प्रियंका सिंह, साहिल कुमारी, नेहा, सुषमा सहित अन्य उपस्थित रहे।