― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडीएम ने बैठक में दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

डीएम ने बैठक में दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी/अध्यक्ष फिल्म प्रमोशन एण्ड फेसिलिटेशन कमेटी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में शुक्रवार सायं कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों से प्राप्त आवेदन पत्र पर चर्चा की और प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहाकि फिल्म की शूटिंग के लिए प्राप्त आनलाइन आवेदन का पुलिस अधीक्षक के माध्यम से सम्बन्धित थानों से ससमय आख्या प्राप्त कर ली जाये और जिनकी आख्या ससमय प्राप्त हो जाए उनका त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय को निर्देशित किया कि जितने भी आवेदन किसी कारण से निरस्त किये गये है, आवेदनकर्ता से सम्पर्क कर पुन: आवेदन कराया जाये। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया कि यदि फिल्म की शूटिंग के लिए आनलाइन आवदेन में पौराणिक, ऐतिहासिक स्मारकों पर शूटिंग की अनुमति मांगी जा रही है तो इसके लिए पुरातत्व विभाग से नान आब्जेक्शन सार्टिफिकेट (एनओसी) प्राप्त किया जाये और उपरोक्त धरोहर को किसी प्रकार की हानि न पहुचाई जाये इसका विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने सभी सदस्यों को निर्देशित किया कि फिल्म के शूटिंग के दौरान किसी भी व्यक्ति विशेष के प्रति अभद्र भाषा, अश्लील टिप्पणी/नारेबाजी, भाषण/संवाद, पोस्टर, बैनर प्रदर्शन नहीं की जायेगी, जिससे की किसी धर्म-जाति-सम्प्रदाय की भावनाएं आहत हो। उन्होंने निर्देशित किया कि फिल्म शूटिंग के दौरान विशेष ध्यान रखा जाये कि बैकग्राउंड साउण्ड मानक के अनुसार होना चाहिए और शूटिंग के दौरान मौके पर उपस्थित किसी भी पशु-पक्षी को हानि न पहुंचाई जाये। जिलाधिकारी द्वारा जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया गया कि फिल्म बन्धु पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का निस्तारण ससमय कराया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में  अपर जिलाधिकारी वि.रा. रामअक्षयबर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार, सहायक आयुक्त राज्यकर मनीष राय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक उपाध्याय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...