जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में शुक्रवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में समिति के नवीनीकरण की अनुमति, लॉन टेनिस, स्क्वैश के लिए कोर्ट का निर्माण, तहसील स्तर पर समिति के गठन एवं इसके पंजीकरण एवं प्रोत्साहन समिति के पिछले वर्ष के आवंटित बजट के अनुमोदन की पुष्टि, आय बढ़ाने एवं इससे संबंधित सुझाव पर चर्चा की गई। साथ ही खेल दिवस सप्ताह को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम के क्रियान्वयन, परिषदीय विद्यालयों में खेलों के प्रोत्साहन सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य विकास विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक

Previous article

