यूट्यूबर अरमान मलिक दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के बेटे के पिता बन चुके हैं. वहीं अब उन्होंने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में उन्होंने कृतिका की हेल्थ अपडेट दी है. फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर है. उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने हाल ही में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. जिसके वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. हालांकि इनमें उनके बेटे का फेस नजर नहीं आ रहा है. वहीं अब डिलीवरी के बाद कृतिका मलिक की हेल्थ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. अरमान ने दी कृतिका की हेल्थ अपडेट दरअसल, कृतिका मलिक ने सी सेक्शन के जरिए बेटे को जन्म दिया है. जिसकी वजह से उन्हें पेट पर काफी टांके आए हैं. वहीं अपने लेटेस्ट ब्लॉग मे अरमान मलिक ने कृतिका की हेल्थ की अपडेट दी है. उन्होंने बताया कि, “डिलीवरी के बाद कृतिका की तबीयत थोड़ी खराब हो गई है. क्योंकि उसे थोड़ा खांसी हो गई है जिसकी वजह से उसे टांकों में दर्द हो रहा है. लेकिन इसमें कुछ घबराने वाली बात नहीं क्योंकि कृतिका की मम्मी और डॉक्टर उसका पूरा ख्याल रख रहे हैं.”आपको बता दें कि कृतिका अरमान मलिक की दूसरी पत्नी हैं. जिन्होंने पहले दो बार मिसकैरिज का दर्द झेला है. अब कृतिका ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है. यही वजह है कि पूरी मलिक फैमिली खुशी से फूली नहीं समा रही है. वहीं अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक भी इस वक्त प्रेग्नेंट हैं. जो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली है. पायल का अभी आठवां महीना चल रहा है. इसलिए उनकी डिलीवरी में अभी टाइम बचा है. हालांकि पायल पहले भी एक बेटे की मां हैं. जिसका नाम चिरायू मलिक है. चिरायू भी यूट्यूब पर काफी ज्यादा फेमस है.वहीं अरमान ने जब से ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है. फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं. साथ ही कई लोग गिफ्ट और मिठाई लेकर अस्पताल के बाहर भी पहुंच गए हैं.
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
डिलीवरी के बाद बिगड़ी Armaan Malik की पत्नी की तबीयत

Previous article

