Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरठंड से अधेड़ की मौत

ठंड से अधेड़ की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली के कदहरा पुल के पास मंगलवार की रात एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस से उसे सीएचसी लायी जहां डाक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। बुद्धवार को यह सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शव की पहचान नरेन्द्र विश्वकर्मा 65 वर्ष पुत्र स्व. रामदुलार विश्वकर्मा निवासी मीरपुर के रूप में हुई। बताया जाता है कि नरेन्द्र विश्वकर्मा अपनी बेटी के ससुराल जमैथा से काम करके रात में घर वापस आ रहे थे। लोगों के अनुसार काम करने के बाद पैसा मिलने पर शराब पीकर साईकल से घर के लिए चल दिए। शराब के नशे में धुत होकर अपने घर से डेढ़ किलोमीटर के दूरी पर कदहरा नाले के पास बीती रात गिर गये। रात भर ठंडक में पड़े रहने के कारण उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।