जौनपुर धारा, चंदवक। चंदवक-गाजीपुर मार्ग पर बगेरवा गांव में स्थित चौबे ट्रॉली व कृषियंत्र वर्कशॉप के गेट का ताला तोड़कर वर्कशॉप में रखे सरिया, चैनल, खिड़की, दरवाजा, तीन वेल्डिंग मशीन, ग्लाइडर, ट्रॉली जग, वर्कशॉप के टूल सहित अन्य सामान चोर चुरा ले गए जिसकी कीमत लगभग दस लाख की संभावना जताई जा रही है कि चोरों ने बड़े वाहन का प्रयोग किया और उनकी संख्या भी अधिक थी। बगेरवा गांव में हटवा गांव निवासी हृदय नारायण चौबे की पत्नी माधुरी चौबे के नाम से ट्राली व कृषि यंत्र बनाने का वर्कशॉप है। रोज की भांति उनके पुत्र आशुतोष चौबे आंशू रविवार को वर्कशॉप बंद कर घर चले गए। रात में चोर गेट का ताला तोड़कर अंदर वर्कशॉप में किसी बड़े वाहन के साथ घुसे और वहां रखा दस टन सरिया, खिड़की जंगला, ट्रॉली रिंग 8 पीस, 3 वेल्डिंग मशीन, चपसा ग्लाइडर, ट्रॉली जग, वर्कशॉप ट्रल के साथ छोटे बड़े लोहे के औजार, चैनल 1 टन, 1 टन पिलर रिंग सहित अन्य सामान चुरा ले गए जिसकी कीमत लगभग दस लाख बतायी जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि बड़े वाहन के साथ वर्कशॉप में घुसे चोरों की संख्या भी अधिकाधिक थी क्योंकि लोहे के जितने सामान की चोरी हुई है वह कुछ चोरों के बस की बात नहीं है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना के संबंध में कुछ सूत्र मिले हैं। अतिशीघ्र घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
ट्रॉली व कृषियंत्र वर्कशॉप से दस लाख के सामान चुरा ले गए चोर
Previous article
Next article

