Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग से छनेहता जाने वाले मार्ग पर सराय चौहान गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मार्ग किनारे बैठे वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते है कि मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे सराय चौहान निवासी शीतलदीन यादव पुत्र देवतादीन (75) अपने घर के पास मार्ग किनारे बैठे थे। छनेहता प्राइमरी स्कूल की ओर गिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर बुजुर्ग के ऊपर चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर सहित मौके से भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह घटना स्थल पर पहुंचे और शव को देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। पुलिस सूचना पाते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी का कहना है इसमें उचित कार्यवाही की जा रही है।