Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरट्रेलर पलटने से चालक की मौत, शव घर पहुँचतें मचा कोहराम

ट्रेलर पलटने से चालक की मौत, शव घर पहुँचतें मचा कोहराम

जौनपुर धारा, जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा गाँव निवासी रामअनुज नाविक का करीब 24 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार नाविक पूना में आशिर्वाद ट्रांस्पोर्ट का ट्रेलर चलाकर अपना घर परिवार चलाता था। 11 नवम्बर दिन शनिवार की भोर में करीब 3 बजे विशाल अपने ट्रेलर एम एच-46-एच-1687 को कराड़ से मटर व आदि सामान लादकर मुम्बई पोर्ट जैन पेटी ले जा रहे थे, वह कैत्रज घाट के पास पहुचें तभी ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से वह एक पिकअप वाहन को टक्कर मारते हुए उक्त मार्ग पर ट्रेलर पलट गया। जिसमें दबकर विशाल कुमार नाविक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही उक्त ट्रेलर पर सवार सुल्तानपुर जनपद के करसारी गाँव निवासी खलासी जियालाल निषाद बाल-बाल बच गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों को देते हुए विशाल के स्वजनों को दिया। उधर सूचना मिलते ही कुछ घंटे में विशाल के स्वजन घटना स्थल पर पहुंच गए। जिसकी सूचना ट्रास्पोर्ट मालिक तथा पुलिस को दी गई। जहां पर पूना की पुलिस शव का पंचायत नामा व पोस्टमार्टम करवाते हुए शव को स्वजनों को सौंप दिया। वही 13 नवम्बर सोमवार को विशाल का शव मेढ़ा गाँव पहुचतें ही पूरे गाँव में कोहराम मच गया। विशाल के शव को देखकर हर किसी की आखें नम हो गई।