Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरट्रेलर-ट्रक की टक्कर में ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

ट्रेलर-ट्रक की टक्कर में ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

जौनपुर। बुधवार की सुबह 6:00बजे के करीब जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर एक ट्रेलर एक ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर सिकरारा थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसआई) रामनिवास अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि चालक सुरक्षित है, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। पूछने पर चालक ने अपना नाम सुरेश बताया, जो भीलवाड़ा, राजस्थान का निवासी है। उसने यह भी बताया कि वह गुजरात से तेल लादकर जौनपुर जा रहा था। गोसाईगंज ढाबे के पास पहुंचने पर अधिक कोहरे के कारण उसे सामने से आ रही ट्रक दिखाई नहीं दी और वह उससे टकरा गया। पिछले एक हफ्ते से लगातार पड़ रहे घने कोहरे के कारण चालकों को अपनी गाड़ियां चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।