Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज के मुख्य मार्ग स्थित युनियन बैंक के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। नगर के पुरानी बाजार स्थित ओम शांति गली निवासी 40वर्षीय सुरेन्द्र मौर्या पुत्र गोपी मौर्या गुरुवार की रात बाइक से गृहस्थी का सामान लेने के लिए जेसीज चौक पर जा रहें थे। जैसे ही जौनपुर रोड स्थित युनियन बैंक के समीप पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।