Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरट्रेन से कटकर युवती ने किया आत्महत्या

ट्रेन से कटकर युवती ने किया आत्महत्या

  • पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आजाद रेलवे क्रासिंग के समीप एक 20वर्षीय युवती ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के मजडीहा गांव निवासी 20वर्षीय आरती राजभर पुत्री विनय राजभर ने शनिवार की दोपहर घर से निकल कर आजाद रेलवे क्रासिंग के समीप शेरे पंजाब ढाबा के पीछे तीन बजे के करीब ताप्ती गंगा छपरा सूरत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने लेटकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन चालक ने घटना की सूचना रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक सुनील दिवाकर को दिया। रेलवे की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।