जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर स्थित वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड पर शनिवार की दोपहर 12वीं की छात्रा परीक्षा देने मेहरावां इंटर कॉलेज जा रही थी। तभी गोदान एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बहाउद्दीनपुर गांव निवासी हरी प्रसाद यादव की पुत्री उजाला यादव 18 वर्ष इंटर की परीक्षा देने जा रही थी कि ट्रेन की चपेट में आने से कटकर उसकी मौत हो गई। मेहरावा इंटर कॉलेज में समाजशास्त्र की परीक्षा थी। परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत


