Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरट्रेन की चपेट में आने से विधवा महिला की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से विधवा महिला की मौत

जौनपुर धारा, जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के जफराबाद-वाराणसी रेल प्रखंड मार्ग पर शनिवार की सुबह कोड़री रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय विधवा महिला की मौत हो गई। रेलवे गेटमैन ने इसकी सूचना स्थानीय थाने पर व जीआरपी को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पूनम यादव पत्नी स्व. प्रवेश यादव निवासी महिमापुर (खलिप्ता) अपनी घर की  गरीबी के कारण जो खाना बनाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था के लिए अपने घर से सुबह में निकली थी। लकड़ी बीनते बीनते वह रेलवे लाइन के किनारे पहुंच गयी और किसी ट्रेन की चपेट में आने से   उसकी मौत हो। चार वर्ष पहले पूनम के पति प्रवेश यादव की मौत हो चुकी है जिसके बाद बच्चों के पालन पोषण का भार पूनम के ऊपर था। ससुर भृगुनाथ यादव रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई रहते हैं। पूनम अपने घर पर अकेले रहकर दो लड़की एक लड़का और अपनी बूढ़ी सास की जिम्मेदारी लेकर वहन करती थी।