जौनपुर धारा,वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव स्थित हाईवे पर वाराणसी से प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की सुबह हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौत हो गई। टायर फटने से हाइवे के बीच में बने डिवाइडर पर खड़ी सीमेंट लदी ट्रक के पिछले हिस्से में लड़ने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बताया गया कि पश्चिम बंगाल से लोहे का चादर लादकर उड़ीसा जा रही ट्रेलर के चालक को झपकी आ जाने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर सीमेंट लदे ट्रक के पीछे जा भिड़ी। टक्कर तेज होने के चलते चालक गंभीरपुर से घायल होकर ट्रेलर के केबिन में फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने ट्रेलर के केबिन में फंसे चालक को रॉड के जरिए मशक्कत से बाहर निकाला। इस दौरान सरकारी एंबुलेंस बुलाकर चालक और खलासी को इलाज के लिए भेज दिया गया। भदोही जिले के औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित इलाज के दौरान डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। राजस्थान के अलवर जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के वाडका निवासी ट्रेलर चालक ताहिर खान (37) पुत्र आंशू के साथ खलासी इलियास खान का इलाज चल रहा है। मृतक ट्रेलर चालक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके चार बेटे और एक बेटी का पिता है। मृतक ट्रक और ट्रेलर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
ट्रक से भिड़ा ट्रेलर, चालक की मौत, खलासी की हालत गंभीर


