Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरट्रक से टकराई ट्रेलर बाल-बाल बचा चालक

ट्रक से टकराई ट्रेलर बाल-बाल बचा चालक

अचानक ब्रेक फेल होना बना घटना का कारण

सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र से चंद कदम दूरी पर हुए एक सड़क हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। बताते चलें कि चालक अख्तर अली अपने ट्रेलर में एमपी से गिट्टी लादकर चुनार जा रहा था, कि सिकरारा थाना के समीप एक दुकान के सामने खड़ी ट्रक में अख्तर की तेजी से आ रही गाड़ी में अचानक से लड़ गया। उसने ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन उसका ब्रेक फेल हो गया। जिससे ट्रेलर-ट्रक से टकरा गई। ट्रेलर के परखचे उड़ गए। लेकिन चालक बाल बाल बच गया। ट्रक मौका पाते ही फरार हो गया। ट्रेलर की स्थिति देखने से यह कोई नहीं कह सकता कि चालक बचा होगा। टकराने की आवाज इतनी तेज थी कि सिकरारा फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। वहीं चालक को सुरक्षित देख राहत की सांस ली।