जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत आजमगढ़ मार्ग पर ट्रक से टक्कर में कार सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। राजकीय चिकित्सालय लाये जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के खैरूदीनपुर गांव निवासी 28 वर्षीय परमेश्वर यादव पुत्र राजेंद्र यादव निमंत्रण से घर वापस जा रहे थे। सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें परमेश्वर गम्भीर घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ट्रक चालक वाहन समेत फरार बताया जाता है।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
ट्रक व कार की भिड़ंत में एक की मौत

Previous article
Next article

