Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरझाड़ी में फेंकी मिली नवजात बच्ची

झाड़ी में फेंकी मिली नवजात बच्ची

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत अमोध गांव में स्थित बसुई नदी की झाड़ी में बुधवार की शाम करीब चार बजे कपड़े में लिपटी हुई एक नवजात बच्ची रोती हुई मिली। अमोध गांव का ही एक लड़का विशेष गौतम जो बुधवार की शाम नदी की तरफ शौच करने गया था अचानक उसे रोने की आवाज सुनायी दी। एक बार तो वह डर गया लेकिन पास जाकर देखा तो मालूम हुआ कि कपड़े में लिपटी हुई नवजात बच्ची है। सूचना पर गांव के लोग भी पहुंच गये और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया पुलिसबल के साथ तत्परता दिखाते हुए पहुंचे और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया ले गये, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। बच्ची सही-सलामत है। बच्ची को चाइल्ड केयर सेन्टर जौनपुर को सुपुर्द कर दिया गया। देखने से ऐसा लग रहा था कि किसी ने लोक-लज्जावश झाड़ी में फेंक दिया था।