Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरज्ञान वान बनने के लिए गुरु के शरण में जाना चाहिए :...

ज्ञान वान बनने के लिए गुरु के शरण में जाना चाहिए : अखिलेश मिश्रा

जौनपुर धारा, करजांकला। स्थानीय क्षेत्र के धौरइल गांव में डीह बाबा के स्थान पर आठ दिवशी श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा सुनने के लिए भक्तों का जन सैलाब उमड़ा पड़ा। धौरइल गांव में डीह बाबा के स्थान पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 8जून से ग्राम वासियों के सहयोग से हो रहा है। कथा वाचक पंडित अखिलेश चंद्र मिश्र द्वारा कथा हर रोज शाम 7बजे से 10बजे तक सुनाई जा रहा है। जिसमें तीसरे दिन कथा वाचक ने कहा कि भगवान का नाम श्रद्धा से लेना चाहिए, ज्ञान वान बनने के लिए गुरु के शरण में आपको अवश्य जाना पड़ेगा। बीच-बीच में कथा वाचन द्वारा भजन सुनाया गया। वहां पर मौजूद सभी श्रोता झूमने लगे। अंत में वहां पर आए सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।